फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The doors of Vindhyachal temple will remain closed for four hours on the annual adornment puja

Mirzapur News: वार्षिक शृंगार पूजन पर चार घंटे बंद रहेगा विंध्याचल मंदिर का कपाट

Tue, 23 Apr 2024 04:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
The doors of Vindhyachal temple will remain closed for four hours on the annual adornment puja
विंध्याचल। गंगाजल से जलाभिषेक तथा वार्षिक निकासी पूजन के दौरान 24 अप्रैल को चार घंटे तक आम श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन नहीं कर सकेंगे। इस दौरान मंदिर का कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। दोपहर आरती, शृंगार और पूजन के बाद मंदिर का कपाट खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

चैत्र पूर्णिमा के बाद वैशाख मास के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि पर 24 अप्रैल को सुबह 10 से लेकर दोपहर 12 बजे तक पंडा समाज एवं बाकी लोग गंगा जल से पूरे मंदिर की धुलाई करेंगे। दोपहर 12 से दो बजे तक शृंगार पूजन होगा। रात्रि में निकासी पूजन किया जाएगा। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर से ढोल, मंजीरा के साथ माता का जयकारा लगाते हुए दक्षिण दिशा में निकासी पूजन किया जाएगा। पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि वैशाख प्रतिपदा पर मंदिर परिसर की गंगाजल से धुलाई की जाती है। रात्रि में विशेष पूजन एवं माता की निकासी की जाती है। उन्होंने बताया कि पूजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed