{"_id":"610199c28ebc3e5864609219","slug":"the-district-magistrate-visited-the-venue-mirzapur-news-vns6029010107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को विंध्य कारीडोर के प्रस्तावित शिलान्यास की तैयारियों का विंध्य क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने इसके लिए विंध्य कॉरीडोर योजना के तहत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान कारिडोर के शिलान्यास के लिए राजकीय राज्य निर्माण एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना को सतत एवं क्रियाशील करने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि विंध्य कारिडोर परिक्रमा पथ एवं मार्गो का चौड़ीकरण कर बनवाया जा रहा हैं, जिसका कार्य प्रगति पर है। शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया जाना प्रस्तावित हैं। इसी के साथ महुवरिया स्थित जीआईसी मैदान में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जायेगा। उन्होने बताया कि तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। लोकार्पण व शिलान्यास होने वाले परियोजनाओं का शिलापट्ट आदि तैयार कराया जा रहा है। उन्होने यह भी बताया कि अष्टभुजा मन्दिर व काली खोह मंदिर पर्यटकों के लिये दो रोप-वे बनकर तैयार है। जिसका लोकार्पण भी उसी दिन किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका ओमप्रकाश सहित लोक निर्माण विभाग व अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद जिलाधिकारी ने महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज के मैदान में चल रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। काम कर रहे कर्मचारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।