फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The district got the highest 207 infected in a single day.

जिले में एक दिन में सर्वाधिक 207 मिले संक्रमित

Mon, 12 Apr 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
The district got the highest 207 infected in a single day.
मिर्जापुर। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक दिन पहले जितने संक्रमित मिल रहे हैं, अगले दिन उससे दोगुने लोग कोरोना की चपेट में आ जा रहे हैं। पिछले एक वर्ष से कोरोना महामारी में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक ही दिन में 207 लोग संक्रमित मिले हों। दो दिन पूर्व 103 संक्रमित मिले थे। दो सौ से अधिक संक्रमित मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या भी पांच सौ पार हो गई। इस कारण डीएम ने रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक इमरजेंसी सेवा को छोड़कर दुकान खोलने और आवागमन पर प्रतिबंध सहित अगले आदेश तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।
विज्ञापन

रविवार को 207 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या चार हजार 143 हो चुकी है। रविवार को 16 के स्वस्थ होने पर उसको डिस्चार्ज किया गया। अब तक तीन हजार 477 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय 619 एक्टिव केस हैं। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 13 मरीज हैं। 528 लोग होम आईसोलेशन में है। 18 दूसरे जिले में भर्ती है। 60 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया किया रविवार को एक हजार 617 की रिपोर्ट आई है। इसमें स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी और अधिकारी व अन्य संक्रमित पाए गए है। इसमें 145 पुरुष और 62 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 19 हजार 717 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 16 हजार 637 की रिपोर्ट आई है। तीन हजार 80 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 45 हजार 181 की एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 220 हाट स्पाट हैं। 130 ग्रामीण और 90 शहरी क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed