{"_id":"68d6e17b6ca4bf5e81041da9","slug":"the-district-got-first-place-for-doing-excellent-work-in-water-conservation-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-140862-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले को प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जनपद को प्रथम स्थान मिला है। देश के पांच जोन में से उत्तर भारत जोन से मिर्जापुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए डीएम पवन कुमार गंगवार को सम्मानित किया जाएगा। जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने ले लिए वाराणसी के डीएम सत्येंद्र सिंह, जालौन के डीएम राजेश पांडेय व चित्रकूट के डीएम शिव शरणप्पा जीएन को भी सम्मान मिलेगा।
जिले में नदियों के जीर्णोद्धार, तालाब योजना व चेक डैम सहित अन्य जल संरक्षण कार्यों के लिए मिर्जापुर को दो करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देश के जिलों में शुरू हुए जल संरक्षण कार्यों में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने वाले जिलों के कलेक्टर को सम्मानित किया जाना है। इसमें उत्तर प्रदेश के चार जिलों का नाम शामिल है। मिर्जापुर, वाराणसी, जालौन को 2-2 करोड़ रुपये और चित्रकूट को एक करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी। डीएम पवन कुमार गंगवार ने इस सम्मान को मिर्जापुर जिले और यहां की जनता का सम्मान बताया है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के प्रयास के लिए मिले इस सम्मान से नई ऊंचाई मिलेगी, प्रयास में और तेजी आएगी। जिले में लोहंदी व खजुरी नदी का जीर्णोद्धार, भूगर्भ जलस्तर में सुधार, चेकडैम अन्य कार्यों से जल संरक्षण को गति मिली है। भूगर्भ जलस्तर में लगभग एक मीटर का सुधार हुआ है।