फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The distance from Kalikhoh to Ashtabhuja is 3 km and only one tanker is installed for drinking water.

Mirzapur News: कालीखोह से अष्टभुजा की दूरी 3 किमी पेयजल के लिए लगा सिर्फ एक टैंकर

Sat, 27 Sep 2025 08:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
The distance from Kalikhoh to Ashtabhuja is 3 km and only one tanker is installed for drinking water.
मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर धूप में खड़ी पानी टैंकर, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र मेले के पांच दिन बीत गए हैं। श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। कालीखोह से अष्टभुजा की दूरी 1.5 किलोमीटर है। नगर पालिका की ओर से पेयजल के लिए सिर्फ टैंकर लगाया है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में देवी भक्त बोतल बंद पानी खरीदने के लिए विवश हैं। नवरात्र के पहले मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने बैठक करके सभी विभागों को सचेत किया था कि नवरात्र में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं कर ली जाएं।
विज्ञापन

हाल यह है कि श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।
गड्ढों में गिट्टी डालकर छोड़ दी गई
विंध्याचल मंदिर जाने वाली सभी प्रमुख सड़कें बदहाल हैं। गड्ढों में गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। सड़क पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो पाई। सड़कों की हालत कई जगह इतनी खराब है कि बिखरी गिट्टियां त्रिकोण परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के पैरों में चुभ रही हैं। सामान्य दिनों में भले ही अव्यवस्था हो पर नवरात्र में भक्तों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद रहती है। जिला प्रशासन भी मेले की तैयारियों में दो महीने पहले से जुट जाता है। इस बार आधी-अधूरी तैयारियों के बीच मेला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डामर डालकर हुई सिर्फ खानापूर्ति
शास्त्री पुल से विंध्यवासिनी मंदिर तक आने वाली सबसे पुरानी सड़क का हाल सबसे खराब है। कुछ दूरी तक कंकड़-पत्थर और मलबा से गुजरने के बाद महीनों में बनी आरसीसी रोड मिल जाती है।

कई टुकड़ों में बनी सड़क पर कहीं गड्ढे तो कहीं गिट्टियां उखड़ गई हैं। पटरी नहीं बनने से हमेशा दुर्घटना की आशंका रहती है। रोजाना सड़क के नीचे कोई न कोई चार पहिया वाहन उतर जा रहे हैं। दूधनाथ तिराहा के पास जगह-जगह गड्ढे हैं। कुछ गड्ढों में गिट्टी डालकर ऊपर से डामर का छिड़काव कर खानापूर्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed