फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The disabled girl who fell into the well was rescued safely after five hours

Mirzapur News: कुएं में गिरी दिव्यांग युवती को पांच घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया

Tue, 23 Jul 2024 05:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
The disabled girl who fell into the well was rescued safely after five hours
जिगना। नदिनी गांव में सोमवार को सुबह एक दिव्यांंग युवती कुएं में गिर गई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

दोनों पैर से दिव्यांग खुशी (20) सोमवार की सुबह पांच बजे शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में कुएं में गिर गई। वह शोर मचाने लगी। शोर सुन गांव के लोग पहुंचे, लेकिन सूखे कुएं में 50 फीट नीचे जाने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड के जवान विनोद तिवारी व कमलाकांत यादव ने ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि युवती को शरीर में कुछ जगह चोटें आई हैं। उसका उपचार गोपीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ग्राम प्रधान अंजना पाठक ने बताया कि कुएं में कीचड़ है। युवती को लगभग पांच घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed