फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The demonstration to protest power cuts

बिजली कटौती के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2015 12:37 AM IST
मिर्जापुर
मिर्जापुर Updated Thu, 02 Jul 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
The demonstration to protest power cuts
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने बिजली कटौती और किसानों को समुचित मुआवजा नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल
विज्ञापन


 को पत्रक भेजकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। साथ ही समस्याओं का समुचित निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवानी चौधरी ने कहा कि प्रदेेश की जनता बिजली कटौती से बेहाल है। सरकार द्वारा 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने का वादा किया गया था। बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्रों में चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन


वहीं, किसान बेमौसम बारिश, अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से परेशान हैं। किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं। किसानों की नष्ट फसलों का मुुआयना कराकर समुचित मुुआवजा नहीं दिया जा रहा है। सौंपे पत्रक में कहा कि शहरों में 22 और ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। बिजली की बढ़ी दरों को वापस और किसानों को 27 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुुआवजा दिया जाए और किसानों के सभी प्रकार के ऋण माफ हो। बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल में भारी


गड़बड़ी की जा रही है। शिविर लगाकर तत्काल बिलों को दुरुस्त कराया जाए। इस दौरान जुबैदा खातून, रामराज सिंह, कंचन पांडेय, शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed