फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The defaulter attacked the workers who went to cut off the electricity, a case was registered

Mirzapur News: बिजली काटने गए कर्मियों पर बकायेदार ने किया हमला, मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Dec 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
The defaulter attacked the workers who went to cut off the electricity, a case was registered
लालगंज। हर्दी गुलालपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता नईम खान के नेतृत्व में रविवार को बकायेदारों का पुरानीपुर बस्ती में कनेक्शन काटने का अभियान चल रहा था। उसी दौरान एक उपभोक्ता और उनके परिवार वालों ने बिजली कर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में अवर अभियंता समेत अन्य कर्मचारी घायल हो गए। आरोप है कि उपभोक्ता ने सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिया। इस मामले में सरकारी काम में बाधा उत्पन्न के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुरानीपुर निवासी रामसागर पर 73436 रुपये बिजली बिल बकाया था। अवर अभियंता नईम खान ने उनका कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। इसके बाद उपभोक्ता रामसागर गुस्से में आ गए और अपने चार पुत्रों दिनेश, गणेश, सुभाष और कमलेश के साथ अभियंता व उनके साथ पहुंचे कर्मियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट करने के अलावा बिजली कर्मियों के पास उपलब्ध अभिलेख भी फाड़ दिए और उन्हें काम करने से रोक दिया। हमले में अवर अभियंता नईम खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अवर अभियंता ने रामसागर और उनके चार पुत्रों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एसडीओ सुजीत कुमार यादव ने बताया कि उपभोक्ता ने अवैध कनेक्शन जोड़ने की कोशिश की और जब उन्हें रोका गया तो मारपीट की और सरकारी काम में बाधा डाला। विभाग इस पर सख्त कार्रवाई करेगा। उधर, घटना को लेकर विद्युत निगम के कर्मचारियों में भी आक्रोश है। कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed