फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The crowd at the Bechubir fair went out of control to get Akshat Prasad

Mirzapur News: बेचूबीर मेले में अक्षत प्रसाद पाने के लिए भीड़ हुई बेकाबू, प्रशासन के छूटे पसीने

Sun, 02 Nov 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The crowd at the Bechubir fair went out of control to get Akshat Prasad
अहरौरा, बेचूवीर धाम में मौजूद श्रद्धालु। - सोशल मीडिया।
अंतर प्रांतीय मेले में रविवार की भोर मनरी नामक वाद्य यंत्र बजते ही बेचूबीर बाबा के जयकारे से मेला क्षेत्र गुंजामान हो गया। अक्षत पाने की मची होड़ में भीड़ बेकाबू हो गई जिससे प्रशासन के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

संतान प्राप्ति तथा प्रेत बाधा से मुक्ति की इच्छा रखने वाले लाखों भक्तों ने अश्रुपूरित आंखों से एकादशी की भोर मनरी बजने के साथ ही बेचूबीर बाबा को अंततः विदा कर दिया। अक्षत रूपी चावल का प्रसाद पाने के लिए भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

अक्षत पाकर श्रद्धालु भाव बिभोर हो रहे और इसी के साथ बेचूबीर के तीन दिवसीय अंतरप्रांतीय मेले के समापन की घोषणा कर दी गई। देश के विभिन्न स्थानों और प्रांतों से आए लाखों भक्त अपने दिल में पारंपरिक आस्था और विश्वास की आस लेकर अपने-अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने भी सकुशल मेला संपन्न होने पर राहत की सांस ली। शनिवार की मध्यरात्रि में बेचूबीर बाबा के परम भक्त तथा वंशज पुजारी बृजभूषण यादव नदी में स्नान करने गए।

वहां से स्नान के बाद विभिन्न देवी देवताओं की पारंपरिक पूजा एवं हवन करने के बाद दौड़ते हुए हाथ में लाठी लेकर चित्कार के साथ सिंह गर्जना करते हुए बाबा की चौरी पर चढ़ गए। सिंहनाद के साथ ही परंपरागत ढंग से बेचूबीर बाबा की विशेष पूजा अर्चना की।
चौरी के सामने हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाए बाबा का दर्शन के लिए एकटक चौरी को निहारती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed