फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The construction of a new railway line will increase connectivity in the Vindhya region

Mirzapur News: नई रेल लाइन बनने से विंध्यक्षेत्र की बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Wed, 24 Dec 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The construction of a new railway line will increase connectivity in the Vindhya region
लालगंज। मिर्जापुर–रीवां के बीच प्रस्तावित 171 किलोमीटर नई रेल लाइन के लिए सर्वे पहले ही हो चुका है। डीपीआर तैयार कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग के लिए रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात किया।
विज्ञापन

पत्र में रीवां और सिंगरौली क्षेत्र की जरूरतों का उल्लेख करते हुए इस रेल मार्ग को क्षेत्रीय विकास के लिए आवश्यक बताया। सांसद ने रेल मंत्री से कहा कि मिर्जापुर से रीवां तक सीधी रेल लाइन बनने से विंध्य क्षेत्र को नई रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इस मार्ग से रीवा और सिंगरौली के साथ ही मिर्जापुर सहित पूरे रूट से गुजरने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिहार से आने-जाने वाली ट्रेनों को मिर्जापुर होते हुए रीवां से जोड़ने पर प्रयागराज होकर यात्रा नहीं करना पड़ेगा। इससे यात्रियों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी। सांसद ने यह भी बताया कि इस रेल मार्ग के बनने से विंध्याचल, मिर्जापुर, रीवां, खजुराहो और मैहर जैसे प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों तक सीधी रेल पहुंच संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। रीवां सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मिर्जापुर–रीवां रेल मार्ग की मांग लंबे समय से की जा रही है। सर्वे पूरा होने के बाद अब डीपीआर तैयार करके निर्माण शुरू कराने की जरूरत है। रेल मंत्री को पत्र देकर शुरू कराने की मांग की है। इसके बारे में रेल मंत्री ने रीवां सांसद को आश्वस्त करते हुए बताया कि यह सीधी रेल लाइन है। यात्रा के लिए और रेल मार्ग के लिए बहुत अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed