फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The constable's finger bitten when he tried to intervene in the fight

Mirzapur News: मारपीट में बीच-बचाव करने गए कांस्टेबल की अंगुली दांत से काटी

Sat, 01 Feb 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The constable's finger bitten when he tried to intervene in the fight
लालगंज। दुबार कलां चौकी के अंतर्गत बाजार में दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में बीच-बचाव करने पहुंचा पुलिसकर्मी हमले का शिकार हो गया। झगड़ा करने वाले ने कांस्टेबल के हाथ की अंगुली को दांत से काट लिया। मामले में पुलिस ने एक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दुबार कलां पुलिस चौकी के अंतर्गत बाजार में लोगों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें युवकों ने शराब पीकर दूसरे पक्ष के लोगों को गालियां देने लगे। यह बात अन्य लोगों को भी नागवार लगी। दुबार कला बाजार के मल्लर मोड़ पर हाथापाई शुरू हो गई। दुबार कला पुलिस चौकी के जवान सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव किया। इस दौरान दुबार चौकी में तैनात कांस्टेबल के अंगुली को भीड़ में शामिल किसी ने दांत से काट दिया। मामले में रामपुर कामता निवासी कुलदीप को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक कांस्टेबल के हाथ की अंगुली में दांत काटने के आरोप में आरोपी को मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed