फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The committee went to the ashram and investigated, talked to Swami Adgadanand

आश्रम में बाबा के आत्महत्या का मामला: कमेटी ने आश्रम जाकर स्वामी अड़गड़ानंद से की बात, कई लोगों का सत्यापन

Sun, 31 Jul 2022 08:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 08:23 AM IST
सार

जांच करने गई टीम ने आश्रम की व्यवस्था के बारे में भी पड़ताल की। इस दौरान टीम को कई जानकारी मिली। इसमें यह पता चला कि आश्रम में तीन प्रकार के सदस्य रहते हैं। इसमें सेवादार, भगत और महात्मा शामिल हैं। 

विज्ञापन
The committee went to the ashram and investigated, talked to Swami Adgadanand
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के सक्तेशगढ़ स्थित आश्रम में पिछले दिनों गोली चलने से एक बाबा की मौत और दूसरे बाबा के घायल होने के मामले में प्रशासन की तरफ से गठित जांच कमेटी ने शनिवार को आश्रम पहुंच कर जांच पड़ताल की। कमेटी के लोगों ने वहां स्वामी अड़गड़ानंद के साथ ही अन्य साधुओं से भी बात की। टीम रविवार को भी आश्रम जाकर पड़ताल करेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी। जांच समिति ने स्वामी जी से आश्रम आने वाले लोगों का सत्यापन किए जाने की बात कही।
विज्ञापन


स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम में बृहस्पतिवार की सुबह गोली चलने की घटना हुई थी। आश्रम से निष्कासित जीवन बाबा दो तमंचे के साथ आश्रम पहुंचा था। वहां जीवन बाबा ने आशीष बाबा की कमर में गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने जांच टीम का गठन किया था।
विज्ञापन


इसके अलावा आश्रम में आने वाले लोगों के वेरिफिकेशन और घटना की जांच के लिए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की तरफ से भी एडीएम शिव प्रताप शुक्ला के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इस बीच शनिवार को दोपहर में एडीएम और एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा के साथ सीओ चुनार रामानंद राय, तहसीलदार नुपुर सिंह, सीओ ट्रैफिक अरुण सिंह, सीओ प्रशिक्षणाधीन परमानंद, चुनार कोतवाल त्रिवेणी सेन और विंध्याचल कोतवाल विनीत राय आश्रम पहुंचे। टीम ने आश्रम में जांच पड़ताल की। एडीएम और एएसपी सिटी ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपराधी को आश्रम में शरण नहीं दी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी अपराधी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई करें। टीम ने स्वामी जी से आश्रम में आने वाले लोगों का सत्यापन किए जाने की बात कही। अधिकारियों का कहना था कि कौन बाबा कहां से आ रहा है, उसके सत्यापन की व्यवस्था होनी चाहिए। इस कार्य में अधिकारियों ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से सहयोग मांगा। अधिकारियों ने उनसे जो नए व्यक्ति आश्रम में आए हैं, उनका नाम व पता आदि की जानकारी भी मांगी। ताकि उनका सत्यापन हो सके।


स्वामी अड़गड़ानंद से बात करने के बाद टीम ने 30-40 अन्य बाबाओं से पूछताछ कर जानकारी ली। ताकि उनका सत्यापन किया जा सके। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि एडीएम और एएसपी की कमेटी जांच के लिए गठित की गई है। टीम हर बिंदु पर जांच करने के लिए शनिवार को आश्रम गई थी। कमेटी वहां के लोगों से सामंजस्य बनाकर कुछ दिन जांच करेगी। कमेटी जांच कर रिपोर्ट देगी। उसके बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed