फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The clouds kept teasing the whole day, but went away without raining, leaving farmers disappointed

Mirzapur News: दिनभर ललचाते रहे बदरा, बिन बरसे चले गए, किसानों में मायूसी

Thu, 10 Jul 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The clouds kept teasing the whole day, but went away without raining, leaving farmers disappointed
मौसम के मिजाज से आम जनमानस त्रस्त है। आषाढ़ बीतने को है। हर बारिश के इंतजार में है। बुधवार को दिनभर बदरा लचलाते रहे शाम को बिना बरसे चले गए। बादलों से अधिकतम तापमान में भले ही एक डिग्री की कमी दर्ज की गई लेकिन उमस भरी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। बारिश नहीं होने से किसान मायूस रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले मंगलवार अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। मौसम की बेरुखी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान धान नर्सरियों को लेकर परेशान हैं। पानी के अभाव में धान की रोपाई तक नहीं हो पा रही है। शेरवां, पिछले चार दिनों से आद्रा नक्षत्र के बीत जाने के बाद सात जुलाई से पुनर्वसु नक्षत्र की शुरुआत हो गई है। लेकिन पुनर्वसु नक्षत्र में चार दिनों से आसमान में बादलों का जमघट लगा है। आषाढ़ मास बिताने को है। रोजाना दोपहर तक उमस व गर्मी कायम है। दोपहर बाद मेघों का मन मचल उठता तो है लेकिन बादल बिन बरसे लौट जाते हैं। इसके चलते लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल रही। 22 जून को आद्रा नक्षत्र के चढ़ते ही चमक गरज के साथ जमकर बारिश तो हुआ। इसके चलते धान के कटोरे में खेती किसानी का कार्य तो शुरू हो गया। धान की नर्सरी लहलहाने लगी। लेकिन पर्याप्त पानी नहीं बरसने से धान की रोपाई बाधित है। निजी संसाधनों से धान की रोपाई की गई फसल सूख रही है। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू- भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया अगले दो, तीन दिनों तक अभी अच्छी बारिश का अनुमान नहीं है। आसमान में बादल बनें रहेगे। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। लेकिन अच्छी बारिश के लिए लोगों को कुछ दिनों का और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन



इनसेट
जमालपुर क्षेत्र में उमस भरी गर्मी में रुला रही बिजली

क्षेत्र में गर्मी बढ़ते ही दो दिन से बिजली नदारद ग्रामीण उमस से परेशान है। बिजली की कटौती लो वोल्टेज के चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विभाग के लापरवाही से विद्युत उपभोक्ताओ और किसानों तथा व्यापारियों में काफी नाराजगी व्याप्त हैं। गांव में लगातार कई दिनों से लो वोल्टेज मनमानी कटौती होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों द्वारा लगातार सूचना देने के बाद भी विभाग बिजली ठीक नहीं कराया जा रहा है। शाम के समय अधिकांश क्षेत्रों में लो वोल्टेज पंखे और कूलर पूरी रफ्तार से नहीं चल रहे हैं। रात को मच्छर का प्रकोप अधिक रहता है कि लोग ठीक से सो नही पाते है। क्षेत्र में लो वोल्टेज समस्या से किसानो, व्यापारियों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन




हर घंटे पांच सेंटीमीटर की दर से बढ़ रहीं गंगा
मिर्जापुर जिले में भले ही बारिश नहीं हो रही है पर गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को हर घंटे पांच सेंटीमीटर की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार को जलस्तर 69.790 मीटर दर्ज किया गया। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर है। गंगा में सबसे अधिक पानी नौ सितंबर 1978 को 80.34 मीटर और अधिकतम आठ अगस्त 2023 को 73.66 मीटर रिकाॅर्ड किया गया था। हालांकि जिले में अभी गंगा का जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु से अभी काफी नीचे हैं। बावजूद इसके तटवर्ती क्षेत्रों में बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed