फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Chief Minister will come today and will tell the achievements of the government

Mirzapur News: आज आएंगे मुख्यमंत्री, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां

Thu, 27 Mar 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister will come today and will tell the achievements of the government
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को मिर्जापुर दौरे पर आएंगे। वह दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रदेश के विकास की जानकारी देंगे। बुधवार को जिला प्रशासन ने सीएम के आगमन का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से सीएम 12:05 बजे कार्यक्रम स्थल बीएलजे इंटर काॅलेज के मैदान पर पहुंचेंगे। वहां दोपहर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद 1:10 बजे पर विंध्याचल रवाना होंगे। दोपहर 1:40 बजे सीएम मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे और उसके बाद अष्टभुजा गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। वहां से 3:10 बजे वह मड़िहान में निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद चार बजे वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

-----------------
अफसरों ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियां जांचीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए बुधवार को बीएलजे इंटर कॉलेज के मैदान पर मंडलायुक्त, आईजी, डीएम और एसएसपी ने तैयारियों का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और पार्किंग का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों को ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता के साथ मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी, आईजी आरपी सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन, एसएसपी सोमेन बर्मा, सीडीओ विशाल कुमार आदि रहे। वहीं, मड़िहान के देवरी कला गांव में भी अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में हेलीपैड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed