फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The case is going on in the court, the opposition is threatening to kill

Mirzapur News: अदालत में चल रहा मुकदमा, विपक्षी दे रहे मारने की धमकी

Sun, 20 Apr 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The case is going on in the court, the opposition is threatening to kill
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसील पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने चुनार तहसील में फरियाद सुनी। सदर तहसील में टांड़ गांव के संकठा प्रसाद ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गांव की पट्टे की जमीन पर वह काबिज हैं। उसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद भी विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हैं। इसलिए मेरी सुरक्षा की जाए। जिले की चारों तहसीलों पर 339 मामलों में से 25 का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

सदर तहसील में 122 मामले आए जिसमें से मौके पर 15 का निस्तारण हुआ। एडीएम शिवप्रताप शुक्ल, एसडीएम गुलाबचंद्र, सीओ सदर अमर बहादुर व अन्य अधिकारी थे। चुनार में डीएम प्रियंका निरंजन ने शिकायतें सुनीं। यहां 81 मामले आए, जिसमें से चार का निस्तारण हुआ। सीखड़ के सोनवर्षा निवासी श्याम सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से शिक्षकों से बाबूगिरी कराई जा रही है। अहरौरा की संगीता ने बेलखरा निवासी रामआसरे व प्रवीण पर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है कि सास के पालिसी के छह लाख 24 हजार रुपये धोखे से एटीएम कार्ड का उपयोग कर हडप लिया है।
विज्ञापन

जमालपुर ब्लाक के डवक गांव की अनीता कुमारी ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि नीलम कुमारी पत्नी सुजीत कुमार चंदौली जिले की मूल निवासी है, गलत तरीके से निवास प्रमाण पत्र बनवाकर आंगनबाड़ी सूची में अपना नाम अंकित करा ली है। दरगाह शरीफ निवासिनी नजबून ने आपूर्ति विभाग के विरूद्ध दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि राशनकार्ड पर डिजिटल न लगने के कारण कोटेदार बिन्द्रा प्रसाद द्वारा राशन नही दिया जा रहा है जिससे भरण पोषण की समस्या बनी हुई है। एसएसपी सोमेन बर्मा, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ मंजरी राव, सीएमओ डा. सीएल वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज: एडीएम सत्य प्रकाश सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां 96 मामलों में से केवल तीन का निस्तारण किया गया। अधिकांश मामले राशन, राजस्व और अन्य विभागीय समस्याओं से संबंधित थे। इस दौरान तहसीलदार दीक्षा पांडेय, नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह आदि थे। मडिहान में एडीएम नमामि गंगे देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें आईं, जिनमें से तीन का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed