फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The camp was organized after the instruction of the MP

सांसद के निर्देश के बाद लगा शिविर

Fri, 05 Mar 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
The camp was organized after the instruction of the MP
मिर्जापुर। सांसद अनुप्रिया पटेल के निर्देश के बाद शुक्रवार को सिटी विकास खंड के पिपराडांड़ गांव में आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया। सांसद ने इस गांव का बृहस्पतिवार को दौरा किया था तो ग्रामीणों ने गोल्डन कार्ड न बनने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

कैंप में 61 जरूरतंमद लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। यहां पर रविवार तक दो दिन और कैंप लगाए जाएंगे। सांसद ने बृहस्पतिवार को को सिटी ब्लॉक के पिपराडाड़ गांव का दौरा किया था और लोगों से मुलाकात की थी। इस दौरान ग्रामवासियों ने आयुष्मान कार्ड न मिलने की शिकायत की थी। लोगों की समस्याओं के निदान के लिए सांसद ने मौके पर ही इस योजना के प्रभारी राहुल मिश्रा से बात की थी और आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। उनके निर्देश पर शुक्रवार को गांव में तीन दिवसीय कैम्प शुरु किया गया। सिटी ब्लॉक के अघवार, अरगजा पांडेयपुर, अर्जुनपुर, अर्जुनपुर पाठक, बर्जी मुकुंदपुर, बरकछा कला, बेदौली, भटौली, भिस्कुरी, बिकना, चंदईपुर, चेरूईराम, चितावनपुर, धन्नी पट्टी, धौरूपुर, लोहंदी खुर्द, मल्हवा, नेवढ़िया घाट, पड़रा हनुमान, पहाड़ी, पिपराडाह, राजपुर, रायपुर पोख्ता, समोंगरा, सेमरा बेलौहा, पथरा दसौधी में गांवों में पांच से सात मार्च तक शिविर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार महमलपुर, अमोई, अनंतरामपट्टी, बरकछा खुर्द, भेवर करमनपुर, भोड़सर, बिहारी, चपउर कला, देवापुर पंचवल, देवरी, दिलमन देवरिया, दुहौवा गंगाउत, गुरसंडी, हुरुआ, जसोवर, कतरन, खुटहा मौनस, लच्छा पट्टी, मिश्र लहौली, नकहरा, नुआव, परवा राजघर, बैसुखिया में आठ और नौ मार्च को शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed