फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The bride running away with her lover died in a road accident, the wedding procession was to come a day later

Mirzapur: प्रेमी संग भाग रही दुल्हन की सड़क हादसे में मौत, एक दिन बाद आनी थी बरात, ऐसे बनाया था पूरा प्लान

Sun, 28 May 2023 10:08 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 28 May 2023 10:08 AM IST
सार

दुल्हन का प्रेमी निवासी सरैया थाना मांडा प्रयागराज अपने फुफेरे भाई के साथ शनिवार कि रात साढ़े नौ बजे जिगना थाना क्षेत्र के मवैया गांव पहुंचा। प्रेमी बाइक पर अपनी प्रेमिका दुल्हन रानी मुखर्जी को बैठाकर भागने लगा। भागते समय गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि एक  किलोमीटर दूर सुमतिया गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक डीसीएम से टकरा गई।

विज्ञापन
The bride running away with her lover died in a road accident, the wedding procession was to come a day later
ओवरटेक करते समय डीसीएम से टकराकर बाइक सवार तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव के पास शनिवार की रात सड़क हादसे में मृत युवती समेत तीनों लोगों की शिनाख्त हो गई। शादी से एक दिन पहले शनिवार की रात को प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन को सड़क हादसे में जान गवानी पड़ी। हादसे में दुल्हन उसके प्रेमी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे के कपड़ों की जांच रिपोर्ट आई: कई चौंकाने वाले खुलासे, इन चार लोगों का होगा DNA टेस्ट

विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की 28 मई को शादी थी। प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के परानीपुर गांव में उसकी शादी तय हुई थी। रविवार को बरात आनी थी, पर होनी को कुछ और मंजूर था। लड़की अपने बुआ के देवर के पुत्र से प्रेम करती थी। शादी से पहले दोनों ने भागने की योजना बनाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन का प्रेमी निवासी सरैया थाना मांडा प्रयागराज अपने फुफेरे भाई के साथ शनिवार कि रात साढ़े नौ बजे जिगना थाना क्षेत्र के मवैया गांव पहुंचा। प्रेमी बाइक पर अपनी प्रेमिका दुल्हन रानी मुखर्जी को बैठाकर भागने लगा। भागते समय गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि एक  किलोमीटर दूर सुमतिया गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक डीसीएम से टकरा गई।
हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों शव को अस्पताल भेजवाकर शिनाख्त में जुटी। देर रात शव की शिनाख्त हुई। जिसके चलते शादी वाले घर में मातम पसर गया। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि शादी से पहले प्रेमी संग भाग रही दुल्हन की सड़क हादसे में मौत हुई है। शिनाख्त के बाद तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed