फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Investigation report of Akanksha clothes came: many shocking revelations these four people will be DNA test

आकांक्षा दुबे के कपड़ों की जांच रिपोर्ट आई: कई चौंकाने वाले खुलासे, इन चार लोगों का होगा DNA टेस्ट

Sun, 28 May 2023 02:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 28 May 2023 02:55 PM IST
सार

आकांक्षा दुबे के कपड़ों की प्रयोगशाला में जांच के बाद कुछ ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं, जिससे जांच का दायरा बढ़ा है। आकांक्षा का बिसरा, कपड़े, वेजाइनल एंड एनल स्वाब पैथोलॉजिकल और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। अब कपड़ों की जांच रिपोर्ट आ गई है।

विज्ञापन
Investigation report of Akanksha clothes came: many shocking revelations these four people will be DNA test
आकांक्षा दुबे की वायरल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। आकांक्षा के कपड़ों की प्रयोगशाला में जांच के बाद कुछ ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं, जिससे जांच का दायरा बढ़ा है। सारनाथ थाने की पुलिस अब जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके दोस्त संजय सिंह सहित चार लोगों की डीएनए जांच कराएगी। इसकी अनुमति भी अदालत से मांगी गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mirzapur Accident: ओवरटेक करते समय डीसीएम से टकराकर बाइक सवार तीन की मौत, पुलिस जांच जारी

विज्ञापन

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के वरदहां गांव की रहने वाली आकांक्षा दुबे सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च की सुबह मृत मिली थीं। तीन डॉक्टरों के पैनल ने आकांक्षा के शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार फंदा लगाकर लटकने के कारण आकांक्षा की मौत हुई थी। आकांक्षा का बिसरा, कपड़े, वेजाइनल एंड एनल स्वाब पैथोलॉजिकल और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। अब कपड़ों की जांच रिपोर्ट आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Investigation report of Akanksha clothes came: many shocking revelations these four people will be DNA test
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार के मुताबिक, मृतका के कपड़े की जांच रिपोर्ट के आधार पर चार लोगों की डीएनए प्रोफाइलिंग कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अदालत से अनुमति मांगी गई है। अदालत की अनुमति के बाद गायक समर सिंह व संजय सिंह, अरुण पांडेय व संदीप सिंह के सैंपल लिए जाएंगे। समर और संजय पर आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सारनाथ थाने में दर्ज है। दोनों इसी आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजे गए हैं। संदीप वह व्यक्ति है, जो घटना वाली रात आकांक्षा को छोड़ने सारनाथ स्थित होटल गया था। इसकी तस्दीक भी हो चुकी है। संदीप होटल के सीसी कैमरे में कैद है। अरुण पांडेय को भी जांच के दायरे में लिया गया है। जब घटना हुई थी, उससे पहले आकांक्षा अरुण की निजी पार्टी से होकर लौटी थी। इसलिए सभी चारों लोगों की डीएनए प्रोफाइलिंग का निर्णय लिया गया है। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Investigation report of Akanksha clothes came: many shocking revelations these four people will be DNA test
आकांक्षा दुबे और समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

पहले पार्टी, फिर होटल गई थी आकांक्षा

सारनाथ थाने की पुलिस के अनुसार, 25 मार्च की रात आकांक्षा अपने परिचित अरुण पांडेय और उनकी पत्नी श्रद्धा के साथ महमूरगंज क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित पार्टी में शामिल हुई थी। होटल से निकलने के बाद आकांक्षा अपने परिचित टिकरी निवासी संदीप सिंह से मिली और उसी के साथ रात 1:53 बजे सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल में पहुंची। आकांक्षा के कमरे में कुछ देर तक रुकने के बाद संदीप सिंह होटल से चला गया। इसके बाद आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव हुई और रोने लगी। 26 अप्रैल की सुबह आकांक्षा का शव होटल के कमरे में मिला था। कमरा नहीं खुल रहा था तो मास्टर चाबी से खोला गया तो वह फंदे पर लटकी मिली।

अब तक जो हुआ

26 मार्च - आकांक्षा दुबे होटल के कमरे में मृत मिली।

27 मार्च - आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की शिकायत पर भोजपुरी समर सिंह उर्फ समरजीत और संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

6 अप्रैल - समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार हुआ।

12 अप्रैल - समर का दोस्त संजय सिंह वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।

19 मई - वाराणसी के जिला जज की अदालत ने समर सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed