फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body of the young man created a quarrel as soon as he reached home

युवक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम.

Fri, 05 Mar 2021 08:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
The body of the young man created a quarrel as soon as he reached home
हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव निवासी युवक की मुंबई में आग लगने से मौत होने के बाद शुक्रवार को शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय रामदेव पाल पुत्र जीतलाल मुंबई में रहकर किसी कंपनी में काम करता था, जहां एक सप्ताह पूर्व काम करने के दौरान ज्वलनशील पदार्थ का गैलन को खोलते समय आग लग गई। आग की चपेट में आने से युवक झुलस गया था। जहां गंभीर रूप से झुलसे युवक की उपचार के दौरान बुधवार को मुंबई में मौत हो गई थी। शुक्रवार की सुबह युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक रामदेव जनवरी माह में रोजगार की तलाश में अपने रिश्तेदार के साथ मुंबई गया हुआ था। जहां एक सप्ताह पूर्व कंपनी में काम करने के दौरान ग्लैंडर मशीन से ज्वलनशील पदार्थ का गैलन खोलते समय आग लग गई थी। परिजनों ने बताया कि मृत युवक को डेढ़ वर्ष का एक पुत्र है। पत्नी गर्भवती हैं। घटना से परिवार में कोहराम और गांव में मातम पसरा हुआ है। युवक का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed