फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body of the inspector's nephew was found hanging from a noose in the room

Mirzapur News: दरोगा के भतीजे का कमरे में फंदे से लटक मिला शव

Tue, 26 Aug 2025 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
The body of the inspector's nephew was found hanging from a noose in the room
कछवां /मिर्जापुर। कछवां के भागीरथपुर गांव में सोमवार की सुबह दरोगा के भतीजे किशन कश्यप (19) का कमरे में पंखे पर दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका शव मिला। मां ने फंदे पर शव लटका देखकर शोर मचाया। परिजन जब तक पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। किशन इंटर का छात्र है। किशन के चाचा दरोगा हैं। वह जौनपुर में तैनात हैं। चाचा कुश कुमार ने बताया कि भतीजा रविवार को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह उसकी मां उसे उठाने के लिए गई तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। झरोखे से देखा तो किशन फंदे पर लटका था। दरवाजा तोड़कर दुपट्टे को काटकर नीचे उतारा गया, तब तक किशन की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान नेे बताया कि युवक रात एक बजे तक मोबाइल चला रहा था। इसके बाद पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटक गया। सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा। उसके एक चाचा दरोगा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed