फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body of a young man who had gone to his uncle's house to get a mobile phone was found in a check dam

Mirzapur News: मामा के घर मोबाइल फोन लेने निकले युवक का चेकडैम में मिला शव

Mon, 19 Aug 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had gone to his uncle's house to get a mobile phone was found in a check dam
लालगंज। तेलियानी गांव से शुक्रवार को दोपहर में मामा के घर मोबाइल फोन लेने के लिए निकले युवक का शव शनिवार की शाम लालगंज थाना क्षेत्र के भर्रौह गांव स्थित हनुमान मंदिर के सामने खजुरी नदी पर बने चेकडैम में मिला। चेकडैम मामा के घर से आधा किमी दूर है। सूचना पर पहुंचे मामा ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। बड़े पिता ने पुत्र की मौत की मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव निवासी मंजू देवी गांव की प्रधान हैं। उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़ा पुत्र 18 वर्षीय शिवम शुक्रवार की दोपहर मामा के घर नया मोबाइल फोन लेने के लिए निकला था, परंतु वह मामा के घर नहीं पहुंचा। शनिवार की शाम मामा के घर से आधा किमी दूर भर्रौह गांव में स्थित हनुमान मंदिर के सामने खजुरी नदी पर बने चेकडैम में उसका शव बरामद हुआ। मामा लवकुश ने बताया कि शुक्रवार की शाम शिवम लालगंज बाजार में मिला था। उसे घर चलने के लिए बोले तो कहा कि वह किसी के जन्मदिन पार्टी में जा रहा है और रात में आएगा। उसने खाना बनवाने के लिए भी मना किया था। इस बीच शनिवार की शाम चेकडैम में शव मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया। शव मिलने की सूचना पर पहुंच कर शिनाख्त की। उधर, शिवम के बड़े पिता के पुत्र शुभम पांडेय ने बताया कि वह शुक्रवार की दोपहर घर से निकला था। उसका शव शनिवार को शाम को मिला है। मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। वह घर से लोवर पहनकर निकला था। शव मिला तो उसके शरीर पर हाफ पैंट था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि युवक का शव चेकडैम में मिला है। मामा ने फिसलकर गिरने की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed