{"_id":"6a1f35e6a875f587030e6f9e","slug":"the-body-of-a-10-year-old-girl-was-found-murdered-and-dumped-in-the-forest-with-injury-marks-on-her-face-and-neck-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-154655-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हत्या कर जंगल में फेंकी 10 साल की बच्ची की लाश, चेहरे व गले पर थे चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हत्या कर जंगल में फेंकी 10 साल की बच्ची की लाश, चेहरे व गले पर थे चोट के निशान
विज्ञापन
शव मिलने के बाद मड़िहानन के देवरी कला जंगल में जाती पुलिस। स्रोत- संवाद
मड़िहान। मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर से देवरी कला गांव के कुनबिया मार जंगल में मंगलवार दोपहर 10 वर्षीय अज्ञात बालिका का शव मिला। चेहरे और गले पर चोट के निशान हैं। सड़क से आठ फीट दूर झाड़ियों में शव पड़ा मिला।
जंगल में शव मिलने पर ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने जांच के लिए पांच टीमाें का गठन किया है। मड़िहान के थानाध्यक्ष बाल मुकुंद ने बताया कि मंगलवार दोपहर में सूचना मिली कि जंगल किनारे बालिका का शव मिला है। फोर्स के साथ मौके पर पुलिस टीम पहुंची। सड़क की पटरी की खुदाई कर फेंके मलबे के पास आसमानी रंग की कुर्ती और काले रंग की लैगी पहने अज्ञात बालिका का शव मिला।
उसके पूरे चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। शरीर पर चीटियां रेंग रही थीं। तेज धूप में चेहरा मुरझा गया था। आस-पास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त की कोशिश की गई पर पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
शव देखने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मंगलवार की भोर में हत्या के बाद शव को जंगल किनारे ठिकाने लगाया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा, सीओ गायत्री यादव, डॉग स्क्वॉड की टीम, फोरेंसिक टीम और एसओजी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मौके का निरीक्षण किया। मड़िहान थाने पहुंचकर एसपी ने बैठक कर मामले की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया।
चार महीने पहले महिला का मिला था शव : थाना क्षेत्र में चार महीने के अंदर जंगल में शव मिलने का दूसरा मामला है। बालिका से पहले सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र निवासी महिला मजदूर का शव नौ फरवरी की सुबह विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के बगल में स्थित जंगली रास्ते की पगडंडी में मिला था। परिजनों ने दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया था।