फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The accused who was abducting a child from Nagpur has been caught in Mirzapur.

Mirzapur News: नागपुर से बच्चे को अगवा कर ले जा रहा आरोपी मिर्जापुर में पकड़ा गया

Wed, 23 Sep 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The accused who was abducting a child from Nagpur has been caught in Mirzapur.
ट्रेन से बरामद अपहरण किया गया बालक करण। स्रेात- जीआरपी
राजगीर-पटना एक्सप्रेस की जनरल बोगी में छिपाकर ले जाया जा रहा था बच्चा, नागपुर जीआरपी ने दी थी सूचना
विज्ञापन

मिर्जापुर। नागपुर जीआरपी से मिली सूचना पर मिर्जापुर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को राजगीर-पटना एक्सप्रेस (13202) से छह साल के अगवा बच्चे करण को बचा लिया गया। आरोपी आरोपी मिथुन कुमार निवासी कोसाडीह, बिहारशरीफ, नालंदा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रेन के मिर्जापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-दो पर पहुंचने पर जीआरपी की टीम ने सभी कोचों में तलाशी अभियान चलाया। आरोपी और बच्चा जनरल कोच में मिल गए।
जीआरपी प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि 21 सितंबर को नागपुर जीआरपी से सूचना मिली थी कि छह साल के बच्चे करण का अपहरण कर आरोपी ट्रेन से ले जा रहा है। सूचना के आधार पर मिर्जापुर जीआरपी ने तत्काल थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा और आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर की टीम के साथ ट्रेन को रोककर तलाशी शुरू कराई। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर-दो पर पहुंचते ही सभी कोचों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

जनरल बोगी में आरोपी मिथुन बच्चे के साथ मिला। पुलिस ने बच्चे को बचाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बच्चा करण पुत्र भंवरलाल निवासी ग्राम सादड़ी, थाना सादड़ी, तहसील देसूरी, जिला पाली, राजस्थान को आवश्यक कार्रवाई के लिए नागपुर जीआरपी की टीम के सुपुर्द किया गया। नागपुर की टीम आरोपी और बच्चे को अपनी कस्टडी में लेने के लिए मिर्जापुर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम ले जाने के बहाने कई ट्रेन बदलकर बच्चे लेकर गया था आरोपी
बच्चे के अपहरण का आरोपी मिथुन कुमार बंगलूरू से ट्रेन में चढ़ा था। ट्रेन में दोस्ती भंवरलाल से हुई। भंवरलाल तीन बच्चों के साथ सफर कर रहा था। नागपुर में भंवरलाल और मिथुन दोनों ट्रेन से उतरे। मिथुन ने करण के पिता भंवरलाल को बाहर कुछ सामान लेने के लिए भेज दिया। भंवरलाल सामान लेने गया तो मिथुन छोटे बच्चे करण को बाथरूम कराने के बहाने लेकर चला गया। इस दौरान वह किसी दूसरी ट्रेन में चढ़कर बच्चे को लेकर चला गया। भंवरलाल लौटा तो करण नहीं था। खोजबीन की और सूचना जीआरपी को दी। नागपुर जीआरपी ने छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की। पड़ताल में इटारसी में ट्रेन बदलकर राजगीर-पटना एक्सप्रेस में बच्चे के साथ मिथुन के चढ़ने की जानकारी मिली। विंध्याचल में जीआरपी और आरपीएफ ने खोजबीन की, लेकिन आरोपी और बच्चे का पता नहीं चला। इसके बाद मिर्जापुर से जीआरपी और आरपीएफ की टीम ट्रेन में चेकिंग करते हुए चुनार तक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed