फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Thankfully the snake was not poisonous after getting bitten the woman herself reached the health center

UP: डिब्बे में सांप लेकर अस्पताल पहुंची महिला, बोली- इसी ने काटा है, चौंक गए डॉक्टर; फिर जानें क्या हुआ

Mon, 09 Jun 2025 05:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 09 Jun 2025 05:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक महिला को सांप ने डंस लिया। सांप के काटने के बाद महिला घबराई नहीं, बल्कि उसे पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज कराने लगी। डाॅक्टर उसे देखकर चौंक गए थे।
 

विज्ञापन
Thankfully the snake was not poisonous after getting bitten the woman herself reached the health center
महिला ने पकड़ा सांप। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Snake Attack News: मिर्जापुर में लालगंज क्षेत्र के परसिया गांव में बीती रात एक साहसी महिला ने जो किया वह हिम्मत और सतर्कता का एक अनोखा उदाहरण बन गया। 50 वर्षीय गीता देवी को उनके घर में बैठने के दौरान अचानक एक सांप ने काट लिया। गीता देवी ने साहस दिखाते हुए न सिर्फ अपना संयम बनाए रखा, बल्कि उस सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया। मामला यहीं नहीं रुका। महिला खुद इलाज के लिए सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंच गईं।

विज्ञापन


चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार गीता देवी को सांप के साथ देखकर चौंक गए। उन्होंने तुरंत महिला की जांच की। गनीमत रही कि सांप विषैला नहीं था। प्राथमिक उपचार के बाद गीता देवी को घर भेज दिया गया। इस घटना ने ग्रामीणों के साथ-साथ चिकित्साकर्मियों को भी चौंका दिया। डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो इतनी समझदारी और साहस का परिचय देते हैं।

विज्ञापन

सांप को साथ लाने से हमें यह समझने में आसानी हुई कि वह विषैला नहीं था। जिससे समय रहते उचित इलाज किया जा सका। गीता देवी ने बताया कि उन्होंने सुना था कि हर सांप जहरीला नहीं होता। अगर सांप को दिखा दिया जाए तो डॉक्टर सही इलाज कर सकते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने डरने की बजाय सांप को डिब्बे में बंद किया और अस्पताल आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed