फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tet will be under the supervision of zonal and sector magistrates

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगा टेट

Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tet will be under the supervision of zonal and sector magistrates
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को सुचारु, नकलविहीन, शांतिपूर्ण कराने के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है, जो अपनी देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएंगे। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में होगी। प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक तथा उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से पांच बजे तक होगी। कहा कि परीक्षार्थियों के आने जाने के लिए एडमिट कार्ड दिखाने पर रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा अनुमन्य होगी। कहा कि परीक्षार्थी अपने रोल नंबर का मिलान करते हुए आवंटित सीट पर ही बैठना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम पाली होने में वाली परीक्षा 19 केंद्रों पर तथा द्वितीय पाली के 12 परीक्षा केन्द्रों पर कराई जाएगी। प्रथम पाली में कुल नौ हजार एक सौ छह तथा द्वितीय पाली में पांच हजार 29 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर, प्रकाश, जल, प्रसाधन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रो पर कोविड-19 प्रोटोकाल कड़ाई अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए केंद्र पर कोविड हेल्पडेस्क, पर्याप्त मात्रा में थर्मल स्कैनर, आक्सीमीटर, हैंडसैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। केन्द्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट या सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी कैमरा युक्त मोबाइल फोन या स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक सिटी संजय वर्मा ने बताया कि सभी केंद्रो के अलावा रोडवेज/रेलवे स्टेशनों प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट चुनार, सदर, मड़िहान व लालगंज, डिप्टी कलेक्टर अवश्नी कुमार सिंह, भरज लाल सरोज, डॉ अभिनीत, जिला विद्यालय निरीक्षक सतेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed