{"_id":"5fac2e518ebc3e9b897914a7","slug":"ten-thousand-blankets-will-be-distributed-in-winter-mirzapur-news-vns557762324","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाड़े में वितरित होंगे दस हजार कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाड़े में वितरित होंगे दस हजार कंबल
विज्ञापन
मिर्जापुर। एनआइसी में बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने जिले में शीत लहरी से बचाव व प्रबंधन की जानकारी ली। साथ ही रैन बसेरा एवं कंबल क्रय किए जाने की भी जानकारी ली। डीएम सुशील कुमार पटेल ने बताया कि जरूरतमंदों में वितरण के लिए 10 हजार कंबल खरीदे जाएंगे।
रैन बसेरा-शेल्टर होम्स आदि के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि जिले के चिह्नित अस्थायी रैन बसेरा-शेल्टर होम्स में गद्दा, कंबल, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, मूत्रालय व स्नानघर एवं अलाव इत्यादि की व्यवस्था सुचारु रूप से की जाती है। नगर पालिका मिर्जापुर में राजकीय रोडवेज परिसर, राजकीय रोडवेज परिसर विन्ध्याचल, तथा नगर पालिका चुनार दरगाह शरीफ उत्तरी, सामुदायिक भवन चुनार, नगर पंचायत अहरौरा में वार्ड-01, सामुदायिक भवन पट्टीकला अहरौरा, तथा नगर पालिका परिषद कछवां में पीर खां सामुदायिक भवन कछवां में रैन बसेरा बनाया गया है। जिसका डाटा राहत की वेबसाइट पर अपलोड कर तथा आपदा प्रहरी एप के माध्यम से रैन बसेरों की जियो टैगिंग की प्रगति भेज दी गयी है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के चार तहसील एवं तीन नगर पालिका तथा एक नगर पंचायत के अंतर्गत अलाव जलवाया जाता है। इसके अतिरिक्त तहसीलों को प्राप्त धनावंटन की राशि के सापेक्ष धनराशि आवंटित कर भेज गया दिया है। उन्होंने बताया कि तहसील सदर में 30, तहसील चुनार में 17, तहसील मड़िहान में 13, तहसील लालगंज अन्तर्गत 24 स्थलों पर अलावा जलाने के लिये स्थल का चिन्हांकन कर लिया गया है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में 41, नगर पालिका चुनार में 17, नगर पालिका कछवां में 10 तथा नगर पंचायत अहरौरा अंतर्गत 33 स्थलों पर अलाव जलाने के लिये चिन्हांकन किया गया है। अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने कहा कि सभी र्का समय से पूर्ण करा लिये जाये।