फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperatures dropped by two degrees in 24 hours, humidity during the day and rain at night

Mirzapur News: 24 घंटे में दो डिग्री लुढ़का पारा, दिन में उमस तो रात को बारिश

Tue, 06 May 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped by two degrees in 24 hours, humidity during the day and rain at night
सोमवार को दिनभर धूप-छांव के बीच शाम को हुई बूंदाबादी से उमस बढ़ गई। लोग गर्मी से बेहाल रहे। देर रात साढ़े आठ बजे तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। 24 घंटे में दो डिग्री अधिकतम तापमान लुढ़कने के बावजूद उमस से राहत नहीं मिली। सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। दोपहर बाद धूप-छांव का क्रम जारी रहा। वहीं, शाम को कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबादी से फिर उमस बढ़ गई। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आसमान में बादलों की आवाजाही है। जिसके फलस्वरुप कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed