फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature reached 40 degrees, it became difficult to leave the house

Mirzapur News: 40 डिग्री पहुंचा तापमान, घर से निकलना हुआ मुश्किल

Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 40 degrees, it became difficult to leave the house
मिर्जापुर। जिले में गर्मी अब तेवर दिखाने लगी है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 40 डिग्री पहुंच गया। सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

इससे फसलों की कटाई और मड़ाई का काम प्रभावित हो रहा है। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने एक-दो दिन में फिर से मौसम बदलने की संभावना जताई है। बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया था। बढ़ते तापमान के चलते धूप असहनीय हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। रविवार को आई आंधी और बारिश से किसान उबर नहीं पाए थे कि फिर से मौसम बिगड़ने की संभावना ने उनकी चिंता बढ़ा है।
किसानों का कहना है कि यदि फिर से बारिश हुई तो वे कहीं के न रह जाएंगे। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि तापमान में एक-दो दिनों में फिर से मौसम बदलने की संभावना है।

बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हवा की गति भी सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। उन्होंने फसलों की कटाई-मड़ाई का काम जल्द पूरा करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed