फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature increased by one degree in 24 hours

Mirzapur News: चौबीस घंटे में एक डिग्री बढ़ा तापमान

Tue, 13 May 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by one degree in 24 hours
मिर्जापुर। चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर सोमवार को 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिनभर तेज धूप से उमस और गर्मी बढ़ गई। कूलर और पंखे के आगे बैठे लोग भी पसीने से सराबोर रहे। धूप इस तरह कि घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। दोपहर में बाजारों में भी कम चहल-पहल रही।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एक दिन पहले रविवार को जगह-जगह बारिश हुई थी। लेकिन सोमवार को तेज धूप से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में गर्म हवाओं के चलते ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed