फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature increased by four degrees in 24 hours, heat and humidity made people miserable

Mirzapur News: 24 घंटे में चार डिग्री बढ़ा तापमान, गर्मी संग उमस ने किया बेहाल

Tue, 20 May 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Temperature increased by four degrees in 24 hours, heat and humidity made people miserable
मिर्जापुर। मौसम के बदलाव के बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ गया। तेज धूप के साथ बीच-बीच में बादल छाते रहे। इससे गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गई। धूप और लू की वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था तो घर में लोग पसीने से तरबतर होते रहे। दोपहर में सड़कों और बाजारों में पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह कुछ देर के लिए बादल दिखने और हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। दोपहर होते-होते तापमान फिर तेजी से बढ़ गया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इस तरह 24 घंटे में चार डिग्री तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

वातावरण में नमी के बीच तापमान बढ़ने से बेतहासा उमस बढ़ गई, जिस कारण लोगों में बेचैनी भी बढ़ने लगी। कूलर और पंखों के आगे बैठे लोग पसीने से सराबोर रहे। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया आने वाले दिनों में बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है। तेज सतही हवाएं चलने से तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed