फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature Hits 41 Degrees; People Left Miserable by the Heat

Mirzapur News: 41 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी से बेहाल रहे लोग

Sat, 16 May 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Temperature Hits 41 Degrees; People Left Miserable by the Heat
तेज धूप के बीच गिरधर चौराहा तहसील मार्ग पर स्कूटी से चेहरा ढके गुजरती महिला।-संवाद। - फोटो : अमर उजाला
-दोपहर में घरों में कैद रहने को मजबूर हुए लोग, लू और तीखी धूप का असर कई दिनों तक रहेगा
विज्ञापन



मिर्जापुर। जिले में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर 41 डिग्री पर पहुंच गया। लगातार तीसरे दिन तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। सुबह से ही सूरज की तपिश तेज रही, दोपहर होते-होते सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में कैद रहने को मजबूर दिखे।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम 41 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि शनिवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी का अनुमान है। विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में लू चलने और तेज गर्म हवाओं की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक क्षेत्र में गर्म और शुष्क हवाओं की गति सामान्य से अधिक रह सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed