Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature dropped by one degree but no respite from humidity

Mirzapur News: एक डिग्री तापमान लुढ़का पर उमस से राहत नहीं

Fri, 27 Jun 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by one degree but no respite from humidity
मिर्जापुर। आषाढ़ में जोरदार बारिश की उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। कभी आसमान में बादल उमड़-घुमड़ते रहे तो कभी तेज धूप लोगों को बेहाल करती रही। धूप-छांव के बीच अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया लेकिन उमस से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। आषाढ़ मास में तेज धूप न सिर्फ लोगों की मुश्किले बढ़ा रही बल्कि खेती और किसानी को भी नुकसान पहुंच रहा है। पानी न बरसने से खेतों में धान की नर्सरियां झुलस रही हैं।
विज्ञापन

पानी के अभाव में किसान धान की रोपाई तक नहीं कर पा रहे हैं। इस मौसम धरती पर जहां हरियाली नजर आनी चाहिए वहीं सड़क से लेकर खेतों में धूल उड़ रहा है। तेज धूप के चलते दोपहर बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की चहल -पहल कम दिखने से दुकानदार भी चिंतित नजर आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बिजली कटौती भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही थी। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने अभी एक, दो दिनों तक मौसम इसी तरह से रहने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गरज-चमक के साथ कहीं-कही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed