{"_id":"583344674f1c1b9f71b39b87","slug":"temper-have-been-lost-due-to-not-got-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंसी नहीं मिलने से धैर्य दे रहा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंसी नहीं मिलने से धैर्य दे रहा जवाब
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
currency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा पांच सौ और हजार का नोट बंद करने के बाद उपजी जनता की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जरूरत के सामानों की खरीददारी के लिए एटीएम और बैंकों से पैसा निकालने की लाइन कम नहीं हो रही है। लंबी-लंबी लाइनों में लगने के बाद भी लोगों को पैसा नहीं मिल पा रहा है। पैसा निकालने के लिए लाइन में लगे लोगों की बारी आने तक एटीएम भी जवाब दे दे रहा है। जिससे नोटों के साथ ही लोगों को धैर्य भी अब जवाब दे रहा है। वहीं काम के दबाव से बैंककर्मी में काफी हलकान है। जिससे ग्राहकों और बैंककर्मियों के बीच तू तू मै मै आम हो गई है।
केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी के 13वें दिन भी लोग लाइनों में लग कर पैसा लेने के लिए इंतजार करते दिखे। बरियाघाट स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया में खाताधारकों को भी खासी परेशानी हुई। कई खाताधारकों को पासबुक और पहचान पत्र की छायाप्रति होने के बाद भी मूल पहचान पत्र नहीं होने पर लौटना पड़ा।
बैंकों में खाताधारकों की समस्याओं को अनसुना किया जा रहा था। नगर के एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक और जमालपुर सहित कई ब्लॉकों में दोपहर बाद कैश समाप्त होन के कारण लोगों को खाली ही लौटना पड़ा। डंकीनगंज स्थित एसबीआई में भी पैसा निकालने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी, लेकिन बैंकों में पैसा खत्म होने के कारण नहीं मिल सका। जिससे लोगों में खासी नाराजगी रही।