फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager's body found after 13 days in boat accident

नाव हादसे में 13 दिन बाद मिला किशोरी का शव

Sat, 01 Jan 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found after 13 days in boat accident
अदलहाट के रैपुरिया गंगा घाट पर नाव दुर्घटना में लापता तीन चचेरी बहनों में से एक का शव शुक्रवार को 13 दिन बाद उतराया हुआ मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही वाराणसी के टिकरी गांव के लोग रैपुरिया घाट पर जुट गए। शव से दुर्गंध आ रहा था। परिजनों ने कपड़े से शव की पहचान की।
विज्ञापन

रैपुरिया गंगा घाट पर स्थित सूरदास बाबा के आश्रम पर 19 दिसंबर को आयोजित भंडारे में तीन चचेरी बहनें अपनी मां के साथ आई थीं। भंडारा से प्रसाद लेकर टिकरी वाराणसी अपने घर जाते समय बीच गंगा में नाव पलट गयी थी। इस हादसे में मां सुशीला व नाविक को बचा लिया गया था। तीन चचेरी बहनें गंगा में लापता हो गयी थीं। एनडीआरएफ की टीम पांच दिन लगातार शव खोजने का प्रयास करती रही, लेकिन नहीं मिल पाई थीं। उस दौरान तमाम गोताखोर भी प्रयास किए, पर असफल रहे। शुक्रवार को शिवांगी उर्फ गुड़िया पुत्री बाल कृष्ण यादव का शव 13 दिन बाद गंगा में उतराया मिला। शिवांगी हाईस्कूल की छात्रा थी। अभी दो बहनों का शव नहीं मिल पाया है। शुक्रवार को रैपुरिया घाट के कुछ मछुआरे नाव से गंगा में मछली पकड़ने निकले थे। शाहपुर के सामने गंगा में भंवर में शव उतराया दिखा। सूचना मिलने पर नरायनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पुलिस ने परिजनों को सूूचना दी। परिजनों ने कपड़े से शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed