फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager raped girl, case registered

बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 23 Jun 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped girl, case registered
मड़िहान। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर घर में अकेली बालिका को पाकर गांव के किशोर ने दुष्कर्म किया। बालिका की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने किशोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोर एक घर में घुसकर पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने लगा। बालिका की चीख सुनकर उसके माता-पिता और परिवार के लोग पहुंचे। परिजनों के पहुंचने पर किशोर भागने लगा। परिजनों ने किशोर को भागते समय पकड़ लिया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की मां ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। इसपर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed