फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager jumped from Shastri bridge, drowned to death

Mirzapur News: शास्त्री पुल से कूदी किशोरी, डूबकर मौत

Sun, 04 Jun 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Teenager jumped from Shastri bridge, drowned to death
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल से शनिवार को दोपहर में गंगा नदी में एक किशोरी ने छलांग लगा दिया। सूचना पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से गंगा नदी से किशोरी का शव बरामद किया। सूचना पर सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

क्षेत्र के बसही निवासी प्रिया (15) पुत्री सुरेंद्र कुमार ने शनिवार को दोपहर में शास्त्री पुल से गंगा में छलांग लगा दिया। पिता सुरेंद्र कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। सूचना पर सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया। बाद में एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि पिता ने फोन कर सूचना दी कि उनकी पुत्री शास्त्री पुल से गंगा नदी में कूद गई है। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed