फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager dies of snakebite

सर्प दंश से किशोर की मौत

Sun, 12 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies of snakebite
हलिया। थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव के बरेज मजरा निवासी एक किशोर शनिवार की शाम खेत से आने के बाद रात में खाना खाकर सो गया। रात में सर्प ने उसे डस लिया। सुबह परिजन उसे जगाने गए तो वह मृत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन

राम लगन चौरसिया का 16 वर्षीय पुत्र रोहित चौरसिया शनिवार को खेत में काम करने के बाद घर पर आया। काम करने से वह थक गया था। रात में भोजन करने के बाद वह चारपाई पर सो गया। रात में सर्प ने उसे डस लिया। रविवार की सुबह वह देर तक नहीं जगा तो परिजन उसको जगाने पहुंचे। तो देखा उसका पूरा शरीर काला पड़ गया था। चारपाई से थोड़ी दूर पर सांप भी बैठा दिखा। परिजनों ने सर्प को भगाया। परिजन किशोर को उठाए पर वह नहीं उठा। उसकी मौत हो चुकी थी। मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed