फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager dies due to drowning in Bansagar canal while taking bath

Mirzapur News: नहाते समय बाणसागर नहर में डूबने से किशोरी की मौत

Fri, 19 Apr 2024 04:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in Bansagar canal while taking bath
हलिया। बरुआ गांव से 200 मीटर दूर बाण सागर नहर में बृहस्पतिवार को सुबह स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से एक किशोरी की मौत हो गई। शव पानी उतराया देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी अमरनाथ कोल की 14 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी घर से लगभग 200 मीटर दूर बाणसागर स्थित नहर में बृहस्पतिवार को दोपहर में स्नान के लिए गई थी। उस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जाने से डूब गई। ग्रामीणों ने नहर के पानी में शव उतराया देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रूपा छह बहनों दो दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। तैरना नहीं जानती थी। मौत से माता फूल दुलारी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार के सदस्यों का पालन-पोषण करते हैं। बाणसागर का पानी मेजा बांध के लिए छोड़ा जा रहा है। नहर में लगभग नौ फीट पानी था। अधिक पानी होने के कारण डूबने से किशोरी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि बाणसागर नहर में अधिक पानी होने के कारण डूबने से किशोरी की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed