फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager dies after being struck by lightning

बिजली की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत

Mon, 12 Jul 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being struck by lightning
मड़िहान थाना क्षेत्र के रिक्शा खुर्द गांव में रविवार शाम तेज बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से गाय चरा रहा किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी राजकुमार का 15 वर्षीय पुत्र विकल घर से 400 मीटर दूर पथरहिया सिवान में अपनी गाय चराने गया था। तभी तेज चमक के साथ गिरी बिजली के चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। सिवान से परिजन घायल पुत्र को लेकर दीपनगर के एक निजी हास्पिटल ले गए। जहां से डॉक्टर द्वारा पटेहरा भेजा गया। पटेहरा पीएचसी पहुंचते ही प्रभारी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया । मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता उर्मिला का रो रो बुरा हाल हो गया है। पिता राज कुमार मिर्जापुर शहर काम करने गया हुआ था। जिसे फोन कर सूचना दी गयी। चौकी प्रभारी राम निवास सिंह कुशवाहा मौके पर पहुंच विधिक कार्रवाई में जुट गए। मौत की सूचना पर एसडीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव भी मौके पर पहुंच कर परिवारीजन को ढांढस बधाते हुए सरकार से चार लाख की राहत राशि दिलवाने का आश्वासन दिया। मृतक के दो भाई था। अब छोटा भाई विवेक ही पिता का सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed