{"_id":"6594608d20b6dac4b20deaa4","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-goods-train-in-front-of-her-father-another-also-dies-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-10680-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पिता के सामने मालगाड़ी की चपेट में आई किशोरी की मौत, एक अन्य की भी गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पिता के सामने मालगाड़ी की चपेट में आई किशोरी की मौत, एक अन्य की भी गई जान
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा रेल फाटक के पास नई डाउन लाइन पर मंगलवार को दोपहर में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक किशोरी और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से आ रहे पिता के सामने ही किशोरी पुत्री ने दम ताेड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेलवे लाइन से शवों को हटवाया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के नौगांव गांव निवासी जैनुल अंसारी (40) पुत्र हियत उल्ला गांव की पूजा श्रीवास्तव (17) पुत्री गंगा प्रसाद श्रीवास्तव को मंगलवार को दोपहर में अपने बाइक पर बैठाकर इलाज कराने गैपुरा जा रहे थे। दूसरी बाइक से किशोरी के पिता भी साथ चल रहे थे। गैपुरा रेलवे फाटक बंद था। जैनुल बगल से बाइक निकाल कर नई रेल लाइन पार करने के लिए अप लाइन पर जा रही मालगाड़ी का इंतजार कर रहे थे। उसी समय डाउन लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से जैनुल और पूजा की घटना स्थल पर मौत हो गई। दूसरी बाइक से आ रहे किशोरी के पिता गंगा प्रसाद व अनूप कुमार श्रीवास्तव के सामने ही दोनों की मौत हो गई। आंखों के सामने ही पुत्री की मौत होने पर पिता का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मौत की खबर मिलते ही दोनों घरों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने रेलवे लाइन से शवों को हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। किशोरी कक्षा 12 की छात्रा थी। चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। मां कुसुम देवी और अन्य का रो-रो कर हाल बेहाल है। जैनुल अंसारी सेे एक पुत्र अतमस (14), दो पुत्रियां जैनी (12) और आयरा (8) हैं। पत्नी रिजवाना और बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष विंध्याचल दयाशंकर ओझा ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से एक किशोरी और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।