फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager dies after being crushed by a truck, villagers jammed

ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 26 Oct 2020 07:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being crushed by a truck, villagers jammed
ट्रक से कुचलकर किशोर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन

अहरौरा और चंदौली जिले के बार्डर पर हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अहरौरा। थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के अमरा गांव गरई नदी पुल के पास रविवार को ट्रक से कुचलकर किशोरी की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने अहरौरा चकिया मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। हादसे के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया। जिसे ग्रामीणों ने अहरौरा थाना क्षेत्र के आनन्दीपुर में पकड़ लिया। सूचना मिलने के घंटा भर बाद मौके पर पहुंची अहरौरा व चकिया पुलिस से लोगों ने स्पीड ब्रेकर बनवाने व मुआवजे की मांग के आश्वासनपर जाम समाप्त किया।

चंदौली जनपद के कोतवाली चकिया क्षेत्र स्थित अमरा गांव निवासी राज यादव (13) पुत्र सोनी यादव रविवार की सुबह सात बजे घर के सामान लेने के लिए गांव से निकला। किशोर गरई नदी पर बने पुल के पास पहुंचा था कि चकिया से अहरौरा की ओर आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से अहरौरा की ओर भाग निकला। हादसे के समय मौजूद लोगों ने शव को सड़क के बीचों बीच रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा करते हुए आनन्दीपुर गांव के पास पकड़ लिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अहरौरा पुुुलिस भी मौके पर पहुुंची, परन्तु दुर्घटना चंदौली जनपद में होने के चलते तमाशबीन बन चकिया पुलिस का इंतजार करती रही। चकिया पुलिस के आने के बाद लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed