फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenage Girl Who Went for a Midnight Meeting Attacked by Boyfriend and His Accomplice; Murdered After Resisting

Mirzapur News: आधी रात को मिलने गई किशोरी से प्रेमी और उसके साथी ने किया जबरदस्ती की कोशिश, विरोध करने पर मार डाला

Mon, 25 May 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Teenage Girl Who Went for a Midnight Meeting Attacked by Boyfriend and His Accomplice; Murdered After Resisting
पड़री थाना क्षेत्र में हत्या के बाद लगी भीड़। स्रोत- संवाद - फोटो : चिलचिलाती धूप से बेहाल शहरी।
मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात को मिलने गई किशोरी से प्रेमी राजन और उसके साथी अजय ने जबरदस्ती की कोशिश की, विरोध करने पर पहले गमछे से गला दबाया और ईंट पर सिर से वार कर मार डाला। सुबह वारदात की सूचना मिलने पर एसपी अर्पणा रजत कौशिक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। छानबीन शुरू की। रविवार देर शाम को मुख्य आरोपी राजन को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं उसके साथी अजय की तलाश जारी है।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर चार टीमों का गठन करके आरोपी राजन की तलाश शुरू की गई। देर शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर उसने पुलिस को बताया कि वह और उसके साथी अजय ने विरोध करने पर किशोरी को मार डाला। मां के साथ सो रही किशोरी शनिवार देर रात एक बजे घर से लापता हो गई। मां उसे खोजती रही पर लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह छह बजे ग्रामीणों ने घर से 200 मीटर दूर खेत में शव मिलने की जानकारी दी। मां पहुंची तो देखा बेटी की लाश थी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक फील्ड और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची। मां ने बेटी के साथ दुष्कर्म करके गला दबाने के साथ धारदार हथियार से हत्या करने का भी आरोप लगाया। गले और सिर पर चोट के निशान थे। तहरीर पर पुलिस ने मड़िहान थाना क्षेत्र के सुखनई निवासी साजन उर्फ राजन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ऑर्केस्ट्रा संचालक है। परिवार दो बेटे और दो बेटियां हैं। दो बेटे बाहर रहते हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। घर पर पति-पत्नी और उनकी 14 वर्षीय बेटी साथ रहती थी। ऑर्केस्ट्रा संचालक दिन में गांव के किसी व्यक्ति के बेटे की शादी के लिए लड़की का घर देखने राजगढ़ गया था। शाम को लौटकर देहात कोतवाली के जिगनौड़ी गांव में ऑर्केस्ट्रा की बुकिंग में चला गया। घर पर पत्नी और 14 वर्षीय बेटी साथ थी। किशोरी की मां ने बताया कि शनिवार रात साढ़े 10 बजे खाना खाकर वह बेटी के साथ सो गई थी। रात को पुत्री कमरे से लापता हो गई । रात एक बजे नींद खुली तो देखा की बेटी कमरे में नहीं है। आस-पास खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी दी। जानकारी होने पर मां खेत में जाकर शव की शिनाख्त की। सूचना पुलिस को दी। पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, एएसपी सिटी नितेश सिंह, सीओ सदर मुनेंद्र पाल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया।
इनसेट
आरोपी किशोरी से फोन पर करता था बात
किशोरी की मां ने बताया कि मड़िहान थाना क्षेत्र के सुखनई निवासी साजन उर्फ राजन बेटी से फोन पर बात करता था। कुछ दिन पहले वह बिना बुलाए उसकी रिश्तेदारी में भी पहुंच गया था। इसका विरोध किया गया। इसी बात पर नाराज साजन ने मौका पाकर बेटी को खेत में बुलाकर दुष्कर्म कर गला दबाकर और धारदार हथियार से हत्या कर दी। गले पर कटे के निशान हैं।
...............................................
छह माह पहले गांव में शटरिंग करने आया था आरोपी, किशोरी को फंसाया
पड़री। किशोरी की मां ने आरोप लगाते हुए बताया कि छह माह पहले राजन गांव में एक मकान में शटरिंग का काम करने आया था। उसी दौरान बेटी से बात करने लगा। रात के समय पुत्री से बात करता था। इसकी जानकारी होने पर उसने आरोपी और बेटी दोनों को मना किया था। किशोरी की मां ने बताया कि दो बेटे बाहर काम करते हैं। एक गुजरात और दूसरा पटना में। घर पर वह अपने पति और बेटी के साथ रहती थी।




स्वाब और डीएनएम जांच के लिए लिया गया सैंपल
किशोरी के शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी और दो डॉक्टरों के पैनल ने किया। सीएमओ डॉ. सीएल वर्मा भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर पोस्टमार्टम कराया। सीएमओ ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर स्वैब और डीएनए सैंपल को जांच के लिए भेजा गया। स्वैब रिपोर्ट आने पर दुष्कर्म आदि की पुष्टि हो सकेगी।


वर्जन
किशोरी की हत्या मामले में राजन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। पड़री पुलिस, फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगी थीं। जांच में आया है कि किशोरी युवक को पहले से जानती थी। दो बार मिल चुकी थी। आरोपी राजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे आरोपी अजय की तलाश जारी है।
अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed