फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Technology should be used to improve human life Kautilya Pandit

तकनीक का इस्तेमाल मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए होना चाहिए : कौटिल्य पंडित

Fri, 09 Oct 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Technology should be used to improve human life Kautilya Pandit
मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन के बाद गूगल व्याॅय, स्रोत सोशल मीडिया
मां विंध्यवासिनी देवी धाम पहुंचे गूगल बाॅय के नाम से प्रसिद्ध कौटिल्य पंडित ने बुधवार रात दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आधुनिक तकनीक, डेटाबेस की चोरी, डीपफेक और फेक न्यूज के साथ ही अध्यात्म और विज्ञान के संबंध में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में डेटाबेस की चोरी रोकना बड़ी चुनौती है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ ही नए सुरक्षा उपाय तलाशने की जरूरत है। डीपफेक और फेक न्यूज के संबंध में उन्होंने कहा कि ऐसी तकनीक या चीजों का विकास नहीं होना चाहिए, जिसका इस्तेमाल मानव हित के विपरीत हो और जिससे लोगों को नुकसान पहुंचे। तकनीक का इस्तेमाल मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए किया जाना चाहिए। हरियाणा के करनाल निवासी कौटिल्य पंडित कम उम्र में ही अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और ज्ञान के कारण चर्चा में आए थे। पांच वर्ष की उम्र में ही उन्होंने दुनिया के देशों, उनकी राजधानियों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को याद कर लोगों को हैरान कर दिया था। इसी वजह से उन्हें गूगल ब्वॉय के नाम से पहचान मिली। कौटिल्य पंडित कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में भी अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed