फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Roshni wins the long jump

Mirzapur News: लंबी कूद में रोशनी ने मारी बाजी

Fri, 09 Oct 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Roshni wins the long jump
श्रीमती देवकली इंटर कालेज मैदान में लबबी कूद में प्रतिभाग करती छात्रा।-नन्सोशल मीडिया। - फोटो : 1
देवकली इंटर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयीय क्षेत्रीय बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता अव्यवस्थाओं के बीच हुई। मैदान में पानी और ट्रैक पर फिसलन के कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पेयजल की व्यवस्था न होने से भी प्रतिभागी परेशान रहे। हालांकि, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
सीनियर वर्ग की लंबी कूद में रोशनी (जमालपुर) प्रथम और रुचि (जमालपुर) द्वितीय रहीं। सब जूनियर में साक्षी (ओड़ी) प्रथम और नगमा (ओड़ी) द्वितीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग में रोशनी (जमालपुर) और जूनियर में स्नेहा सिंह (जमालपुर) प्रथम रहीं। 1500 मीटर में साक्षी (मनउर) और सपना (मनउर) ने बाजी मारी। 200 मीटर में सीनियर वर्ग में रुचि (जमालपुर), जूनियर में खुशी (मनउर) और सब जूनियर में राजकली (मनउर) प्रथम रहीं। गोला प्रक्षेप में खुशबू (अदलहाट), रीत (खजुरौल) और नगमा (ओड़ी) ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

भाला प्रक्षेप में संध्या और अंकिता यादव (जमालपुर), हैमर थ्रो में खुशबू गुप्ता (अदलहाट) और अंकिता यादव (जमालपुर) तथा डिस्कस थ्रो में खुशबू और अनीता (अदलहाट) प्रथम रहीं। निर्णायक की भूमिका व्यायाम शिक्षक राहुल सिंह, अरुण गौड़, सतीश सिंह और केशव प्रसाद सिंह ने निभाई। इस दौरान दीपनारायण सिंह, अरुण सिंह, बहादुर सिंह, मुलायम यादव और प्रवीण कुमार सिंह सहित शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed