फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Technician dies after being crushed in a mixer machine

मिक्चर मशीन में दबकर टेक्निशीयन की मौत

Mon, 13 Sep 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Technician dies after being crushed in a mixer machine
लालगंज।क्षेत्र के बसही स्थित डीबीएल कंपनी में सोमवार की सुबह कार्य करते समय टेक्निशियन मशीन में दब गया। इससे मौके पर ही टेक्निशियन की मौत हो गई। कंपनी के प्रबंधक ने हादसे की सूचना पुलिस और टेक्निशियन के परिजनों को दी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

डीबीएल कंपनी फोरलेन का निर्माण करा रही है। कंपनी का कार्यालय लालगंज के बसही में है। अंबेडकर नगर मदारभारी भीटी गांव निवासी विजय कुमार यादव (39) पुत्र राम यादव डीबीएल कंपनी के टेक्निशीयन पद पर कार्यरत था। वह सुबह कंपनी में काम करने गया। जहां पर वह मिक्चर मशीन के खराब होने पर उसकी मरम्मत कर रहा था। इस दौरान वह मशीन की चपेट में आ गया। मशीन में दबकर घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। अन्य कर्मचारियों की सूना पर कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जब तक उसे मशीन से बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो गई थी। कंपनी के प्रबंधक राघवेंद्र पांडे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर लालगंज थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मौत की सूचना पर परिजन घर से निकल चुके है। डीबीएल कंपनी में पहले भी कई हादसे हो चुके है। इसमें कई लोगों की जान जा चुकेे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed