{"_id":"5849a77d4f1c1be67244a505","slug":"technical-knowledge-assists-to-get-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी ज्ञान से युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी ज्ञान से युवाओं को मिलेगा रोजगार
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
मडि़हान में कौशल प्रशिक्षण रोजगार मेले में विधायक ललितेश पति त्रिपाठी और अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त 20 बेरोजगार युवा गुरुवार को लार्सन और टूब्रो कंपनी में काम करने को रवाना हुए। मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखा कर चयनित युवाओं को रवाना किया। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा शैक्षणिक ज्ञान के साथ तकनीकी ज्ञान भी प्राप्त करें। जिससे युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिल सके।
कौशल विकास योजना के तहत मड़िहान क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसके लिए मड़िहान में सात स्थानों पर प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान लार्सन और टूब्रो कंपनी द्वारा टेलीफोनिंग साक्षात्कार के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन किया गया। साक्षात्कार में चयनित प्रतिभागियों को गुरुवार को मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने प्रशिक्षण के लिए रवाना किया।
मड़िहान विधायक ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कौशल विकास योजना संचालित की जा रही है। कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे वह नौकरी प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें। मड़िहान विधायक ने बताया कि पंजीकरण के लिए युवा विधायक कार्यालय, कलवारी, मड़िहान, विक्सी, जमालपुर में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा शिक्षा और तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर ही आत्मनिर्भर बन सकते हैं।