फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teams from Varanasi, Azamgarh, Aligarh, and Meerut reached the semifinals

Mirzapur News: सेमीफाइनल में पहुंची वाराणसी, आजमगढ़, अलीगढ़ और मेरठ की टीम

Fri, 31 Oct 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Teams from Varanasi, Azamgarh, Aligarh, and Meerut reached the semifinals
प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती ​​खिलाड़ी। स्रोत- खेल विभाग
मिर्जापुर। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के क्रीड़ा संकुल में पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में प्रदेशस्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न टीमों के बीच मुकाबला हुआ। पहला मैच सहारनपुर और मिर्जापुर के बीच हुआ। मिर्जापुर 33-19 से विजयी हुई। दूसरा मैच बस्ती व झांसी के बीच हुआ। बस्ती मंडल 18-8 से विजयी हुई। तीसरा मैच अयोध्या और आगरा के बीच हुआ। आगरा ने 29-25 से मैच जीत लिया। चौथा मैच आजमगढ़ और लखनऊ के बीच हुआ। आजमगढ़ मंडल 21-6 से मैच जीत लिया। पांचवां मैच मुरादाबाद और गोंडा के बीच हुआ। मुरादाबाद 17-12 से विजयी हुआ। छठवां मैच मेरठ और गोरखपुर के बीच हुआ। मेरठ 31-7 से विजयी हुआ। पहला क्वार्टर फाइनल मैच वाराणसी और बस्ती के बीच हुआ। वाराणसी 31-9 से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच आगरा और आजमगढ़ के बीच हुआ। आजमगढ़ ने 42-16 से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में अलीगढ़ ने मिर्जापुर को 28-11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में मेरठ ने मुरादाबाद को 23-21 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला होगा। पहला सेमीफाइनल वाराणसी व आजमगढ़ और दूसरा सेमीफाइनल अलीगढ़ और मेरठ के बीच होगा। सुबह मड़िहान विधायक रमाशंकर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान किरण दामले, क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह, निधि पटेल, विजय लक्ष्मी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed