{"_id":"6510866dd445a5081e070944","slug":"team-went-to-mumbai-in-search-of-miscreants-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-6088-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बदमाशों की तलाश में मुंबई गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बदमाशों की तलाश में मुंबई गई टीम
विज्ञापन
कैश वैन लूट कांड में लगी पूरे जोन की टीमों को अब तक बदमाशों का कोई सुराग हासिल नहीं मिल सका है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की एक टीम बदमाशों का पता लगाने मुंबई गई है। इससे पहले बिहार, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में जाकर छानबीन किया गया, पर अपराधियों का पता नहीं चल पाया।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक के सामने 12 सितंबर को दिन में 12 बजकर 50 मिनट पर दो बाइक सवार चार बदमाश कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 35 लाख रुपये लूट ले गए। खुलासे के लिए जोन भर की पुलिस लगी है। इसके अलावा एसटीएफ भी लगी है। जिले में हाल के वर्षो की सबसे बड़ी वारदात है। जिस पर सरकार की भी नजरें लगी है। छानबीन में लगी टीमें प्रदेश के जिलों के साथ अन्य राज्यों में गई। प्रदेश भर के अपराधियों की कुंडली खंगाली गई। जेल में बंद अराधियोें से वार्ता की गई, पर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है।
शुरुआत में तो लग रहा था कि पुलिस के हाथ कुछ सुराग मिला है, पर कुछ दिन पहले ही सीओ परमानंद कुशवाहा को निलंबित करने के बाद तो लग रहा है कि पुलिस अभी शून्य पर है। इसलिए कार्रवाई की गई है। कई जिलों और प्रदेशों का खाक छानने के बाद पुलिस टीम मुखबिरों से मिली जानकारी के बाद मुंबई जाकर बदमाशों को तलाश रही है।
विज्ञापन
एसपी अभिनंदन ने बताया कि टीमों को बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाया गया है। पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द ही पुलिस लूटकांड का खुलासा कर लेगी।