फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teachers of the district were honored in the Yuva Shakti Samman ceremony.

Mirzapur News: युवा शक्ति सम्मान समारोह में सम्मानित हुए जिले के शिक्षक

Mon, 26 Jan 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teachers of the district were honored in the Yuva Shakti Samman ceremony.
मिर्जापुर। जिले के शिक्षकों का बड़ालालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय में रविवार को सम्मान किया गया। उनको राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की काशी इकाई के कर्तव्यबोध पखवाड़ा 2026 के तहत सम्मानित किया गया। इस समारोह में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर इकाई के अध्यक्ष व केबीपीजी काॅलेज के डा. प्रभात सिंह, शिक्षा शास्त्र विभाग की डाॅ. स्नेहलता पटेल, केएम महिला पीजी काॅलेज की डाॅ.आंचल व डा.कंचन दुबे को युवा शक्ति सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने संस्कृति व ज्ञान परंपरा को मजबूत करने का आह्वान किया।अध्यक्षता संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारीलाल शर्मा ने की, जिन्होंने भारतीय वांग्मय के आधार पर कर्तव्यबोध का उपदेश दिया। विशिष्ट अतिथि बड़ोदरा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. आर.एस. दुबे व आयोजक प्रो. जगदीश सिंह दीक्षित ने संगठन की राष्ट्र निर्माण में शैक्षिक भूमिका पर प्रकाश डाला। जीवनदीप महाविद्यालय चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार सिंह ने स्वागत व डाॅ. अशोक कुमार ने मतदाता शपथ दिलाई। आयोजन प्रभारी प्रो. रश्मि सिंह ने आभार व्यक्त किया। प्रो. रघुराज सिंह, प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय, प्रो. नीलिमा सिंह, प्रो. ओपी चौधरी, प्रो. अंजू सिंह, पं. अंशु सिंह आदि थे। चुनार: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय चुनार के समाजशास्त्र विषय के सहायक प्रोफेसर डा. दीप नारायण को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश काशी महानगर इकाई द्वारा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए युवा शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed