फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Taught the lesson of the code of conduct by visiting the villages

गांवों में भ्रमण कर आचार संहिता का सिखाया पाठ

Thu, 22 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Taught the lesson of the code of conduct by visiting the villages
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल निर्बाध रूप से सम्पन्न कराए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह और उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। पुलिस फोर्स देहात कोतवाली क्षेत्र के चितावनपुर गांव में पहुंची।
विज्ञापन

गांव में पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को आदर्श चुनाव आचार संहिता व प्रशासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए स्वतंत्र व निर्भीक होकर अपने मतों का प्रयोग करने की अपील की। एसपी ने कहा कि किसी प्रत्याशी द्वारा प्रलोभन या अवैध मादक द्रव्य/शराब आदि बांटा जाता है या मतदाता को डराया धमकाया/आतंकित करके अपने पक्ष में मत देने के लिए बाध्य किया जाता है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रत्याशियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन करने का निर्देश दिया। उल्लंघन करने की स्थिति उसके खिलाफ सख्त से सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। बूथ पर साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्ति को ही अपना एजेंट बनाने की भी अपील की गई। इस दौरान देहात कोतवाल विजय चौरसिया, चौकी प्रभारी करनपुर, चौकी प्रभारी भरुहना, पीआरओ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed